मोहन बड़ोदिया: जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जामन में सोमवार को सरपंच पद के लिए उपचुनाव पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह से ही सुचारू रूप से चली, जिसमें मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।इस उपचुनाव में कुल 86.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।उपचुनाव की मतगणना 2 जनवरी को की जाएगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।