खरगोन (मध्य प्रदेश)। खरगोन में कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान अधिकारी उस वक्त सन्न रह गए, जब स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने 6 माह से वेतन न मिलने और आर्थिक तंगी के चलते इच्छा-मृत्यू की मांग रख दी।कलेक्टर कार्यालय पहुंचे आवेदक मुकेश हिरवे ने जनसुनवाई अधिकारी को सौंपे आवेदन में बताया कि विभाग के अधिकारी भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हैं। वेतन न मिलने और वित्तीय संकट के कारण उसे यह गंभीर कदम उठाना मजबूरी बन गई।जनसुनवाई अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर हेमला सोलंकी, ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।