मथुरा … भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंचे कथावाचक और श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के पक्षकार कौशल किशोर को पुलिस ने गेट नंबर–1 से हिरासत में ले लिया। कथावाचक आज सुबह डेहरी पूजन करने जन्मभूमि पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा एजेंसी ने उन्हें विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल के हवाले से रोक दिया। कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पूछताछ में कौशल किशोर ने कहा कि वे केवल भक्त भाव से भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और डेहरी पूजन करने आए थे और उनका कोई अन्य उद्देश्य नहीं था। उन्होंने साफ कहा कि उनका इरादा किसी भी प्रकार की व्यवस्था तोड़ने का नहीं था और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही वे पहुंचे थे।