पहली बार पहुँची पीएम श्री एयर एंबुलेंस, गंभीर मरीज को दमोह से एम्स भोपाल किया गया शिफ़्ट
दमोह। जिले के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहा, जब पहली बार पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा दमोह में उतरी। जिले के स्वास्थ्य इतिहास में दर्ज होने वाली इस घटना के तहत जिला अस्पताल में भर्ती गंभीर महिला मरीज सपना लोधी को तत्काल एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा गया।जिला अस्पताल में सपना लोधी की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इससे पहले उन्हें जबलपुर रेफर किया गया था, लेकिन वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर वापस दमोह लाया गया। जिला अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से तत्काल निर्णय लेते हुए उन्नत इलाज के लिए एयर एंबुलेंस बुलाने का फैसला किया।जैसे ही एयर एंबुलेंस दमोह पहुंची, हेलीपैड ग्राउंड पर सुरक्षा, मेडिकल स्टाफ और प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गईं। पूरे संचालन को जिला प्रशासन की सतर्क निगरानी में संपन्न कराया गया।यह पहली बार है जब दमोह जिले में पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा का उपयोग किया गया है। इस सुविधा को देखकर मरीज के परिवार ने राहत की सांस ली और सरकार व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सपना लोधी के परिजनों का कहना है कि ऐसे फैसले कई मरीजों के लिए जीवन रक्षक सिद्ध होंगे और यह सेवा जिले के लिए उम्मीद की नई किरण है।

आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, अस्पताल ने किया खंडन
योगी आदित्यनाथ ने थारू परिवारों को दिया जमीन का मालिकाना हक
इस्तीफे की अटकलों के बीच Nitish Kumar ने सीएम हाउस खाली करना शुरू किया