भोपाल कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे 144 शिकायतकर्ता, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं
भोपाल। मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने हर आवेदक से व्यक्तिगत रूप से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।
कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाए और संबंधित विभाग समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान कई समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया।
