आश्रितों और मरीजों के परिजनों ने नगर निगम के व्यवस्थाओं की सराहना की
जबलपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अभी रात लगभग 10 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण कर निराश्रितों और मरीजों के परिजनों के हाल चाल जाने।निगम के सेवा भाव की झलक दिखाई। देर रात अचानक रैन बसेरा पहुँचकर निगमायुक्त ने वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आश्रय ले रहे लोगों से उनका हाल-चाल पूछा। इस मौके पर आश्रितों ने निगम की व्यवस्थाओं की सराहना की।
बेहतर दिखीं सुविधाएँ, मिले और अधिक सुधार के निर्देश
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री अहिरवार ने पाया कि रैन बसेरा में मूलभूत सुविधाएँ संतोषजनक हैं। बिस्तर, हीटर ,पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई की व्यवस्थाएँ दुरुस्त मिलीं। उन्होंने रैन बसेरा में रुके लोगों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनकी जरूरतों को समझा।
निगम की इस पहल में निराश्रितों और दूरदराज से आए मरीजों के परिजनों के लिए आश्रय और सम्मान सुनिश्चित करने की संवेदनशीलता स्पष्ट दिखाई दी।
सुविधाओं को और बढ़ाने के निर्देश
निगमायुक्त द्वारा सुविधाओं के स्तर पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए, इन्हें और बेहतर बनाने के लिए तत्काल कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए:
मच्छर जाली लगाने के निर्देश
बीमारियों से बचाव और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छर जाली लगाने को कहा गया।
पेंटिंग और सौंदर्यीकरण
रैन बसेरा को और अधिक आकर्षक और आरामदायक बनाने के लिए पेंटिंग कराने के निर्देश दिए गए।
अन्य सुविधाएँ बढ़ाना
उन्होंने आवश्यकतानुसार अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी तुरंत बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि यहाँ ठहरने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निगमायुक्त का यह रात्रि निरीक्षण न केवल निगम की तत्परता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है।
निरीक्षण के समय सिटी मिशन मैनेजर चंदन प्रजापति, देवेश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
राजनांदगांव का ग्राम घुपसाल बना मिसाल- कम पानी वाली फसलों से बढ़ा भू-जल स्तर, संकट से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान
धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा, सबका हिसाब होगा
मानसिक दबाव की चपेट में डॉक्टर और NEET स्टूडेंट, MP में बढ़ी काउंसलिंग की जरूरत