विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस का किसानों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल ने किसानों की समस्याओं और भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा परिसर में जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने “चिड़िया चुग गई खेत” की प्रतीकात्मक झांकी निकालकर सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।कांग्रेस विधायकों द्वारा लाई गई यह झांकी इस बात का संकेत थी कि सरकार की नाकामी के कारण किसानों की मेहनत, फसल और उम्मीदें सभी बर्बाद हो चुकी हैं।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला
उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश का किसान हर मोर्चे पर परेशान है—
• कभी खाद के लिए लाइन में लगना पड़ता है,
• कभी फसल खरीदी का उचित मूल्य नहीं मिलता,
• और मुआवज़े के लिए उसे दर-दर भटकना पड़ता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि “अन्नदाता सड़क पर संघर्ष कर रहा है, जबकि भाजपा सरकार केवल भावांतर का झुनझुना बजाती रही। किसानों के हितों की रक्षा न कर पाना सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। किसानों के खेत भाजपा सरकार रूपी चिड़िया पहले ही साफ कर चुकी है।”
कांग्रेस का ऐलान — किसानों की लड़ाई जारी रहेगी
कांग्रेस विधायक दल ने कहा कि वे किसानों की आवाज को हर मंच पर मजबूती से उठाते रहेंगे। अन्नदाता के अधिकारों की लड़ाई को वे निर्णायक मुकाम तक लेकर जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
राजनांदगांव का ग्राम घुपसाल बना मिसाल- कम पानी वाली फसलों से बढ़ा भू-जल स्तर, संकट से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान
धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा, सबका हिसाब होगा
मानसिक दबाव की चपेट में डॉक्टर और NEET स्टूडेंट, MP में बढ़ी काउंसलिंग की जरूरत