राया–गोपाल बाग में किशोरी ने पोखर में कूदकर आत्महत्या की
मथुरा। राया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई, जब 17 वर्षीय किशोरी कीर्ति ने गोपाल बाग स्थित पोखर में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पोखर के पास मौजूद एक युवक ने यह दृश्य देखा और तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में राया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को पोखर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कीर्ति के परिवार ने बताया कि वह सुबह घर से यह कहकर निकली थी कि वह पालक लेने जा रही है। कुछ ही समय बाद परिवार को यह दुखद जानकारी मिली कि कीर्ति ने पोखर में कूदकर आत्महत्या कर ली।किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि जानकारी मिली है कि लगभग आठ महीने पहले कीर्ति के पिता मनोज ने भी गोली मारकर आत्महत्या की थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिवार पहले से ही मानसिक दबाव और तनाव से जूझ रहा था। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के पीछे के कारण स्पष्ट होंगे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
राजनांदगांव का ग्राम घुपसाल बना मिसाल- कम पानी वाली फसलों से बढ़ा भू-जल स्तर, संकट से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान
धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा, सबका हिसाब होगा
मानसिक दबाव की चपेट में डॉक्टर और NEET स्टूडेंट, MP में बढ़ी काउंसलिंग की जरूरत