मोहन बड़ोदिया में गीता जयंती पर सामूहिक सस्वर पाठ का आयोजन
मोहन बड़ोदिया में गीता जयंती के अवसर पर रविवार को कृष्ण मंदिर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और प्रेरणा से किया गया। इस दौरान मंदिर में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में सामूहिक श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमृतराज सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश रुहेला ने उपस्थित होकर सभी को गीता जयंती की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन का मार्गदर्शन करने वाली अनमोल आध्यात्मिक धरोहर है, जिसका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
गीता जी के 15वें अध्याय का सामूहिक वाचन पंडित कमल गुरु द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राएँ, अध्यापकगण, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिकता और भक्ति से सराबोर दिखाई दिया।

अब्राहम अकॉर्ड में ईरान की एंट्री संभव? बदलते समीकरणों ने बढ़ाई चर्चा
दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने ही बेटी को मौत के घाट उतारा
पंजाब के फाजिल्का में नशा तस्करों पर शिकंजा, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
आमेर महल में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पत्नी संग देखा शाही वैभव
गुलमर्ग में गोंडोला सेवा बाधित, हवा में अटके करीब 300 पर्यटक, रेस्क्यू जारी
RCB का क्वालिफायर-1 रिकॉर्ड बढ़ाएगा GT की चिंता, फाइनल की जंग आज