खरगोन जिले के रायसागर में बड़ा हादसा — बिजली पोल से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली पलटी, दो की मौत, पांच घायल
खरगोन। जिले के ग्राम रायसागर में रविवार देररात एक बड़ा हादसा हो गया, जब बिजली पोल से भरी एक ट्रैक्टर–ट्रॉली पलट गई। इस दुर्घटना में पाँच ग्रामीण घायल हो गए, जबकि दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल खरगोन लाया गया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना मौसापुरा के समीप हुई।
घायलों ने बताया कि गाँव में बिजली के पोल लगाए जाने हैं, जो मौसापुरा में रखे हुए थे। इन पोलों को ठेकेदार ने लहद की व्यवस्था से गाँव तक पहुँचाने की बात कही थी। इसी बात पर करीब 11 लोग रात करीब 10 बजे लगभग 7 पोल लादकर रायसागर आ रहे थे। रास्ते में ढलान पड़ने पर ट्रैक्टर–ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसमें सवार पाँच लोग घायल हो गए, जबकि सुरेश और दिगड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुँचे।
दुर्घटना में घायल लोगों में सुरेश पिता चैनसिंह निवासी राजौरा, मुकेश पिता ताराचंद, अकेश पिता धौलसिंह, शिवदास पिता जोगड़ा और जयमल पिता कहारसिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। घटना के बाद गाँव में शोक का माहौल है और परिजन गमज़दा हैं।

अब्राहम अकॉर्ड में ईरान की एंट्री संभव? बदलते समीकरणों ने बढ़ाई चर्चा
दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने ही बेटी को मौत के घाट उतारा
पंजाब के फाजिल्का में नशा तस्करों पर शिकंजा, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
आमेर महल में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पत्नी संग देखा शाही वैभव
गुलमर्ग में गोंडोला सेवा बाधित, हवा में अटके करीब 300 पर्यटक, रेस्क्यू जारी
RCB का क्वालिफायर-1 रिकॉर्ड बढ़ाएगा GT की चिंता, फाइनल की जंग आज