बड़नगर में बड़ा हादसा — युवक व युवती ने नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू के बाद दोनों के शव बरामद
उज्जैन। जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पीरझलार गांव में एक युवक और युवती ने चामला नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि अंधेरा बढ़ जाने के कारण कल रात ऑपरेशन रोकना पड़ा था, लेकिन आज सुबह फिर से सर्चिंग शुरू की गई, जिसके बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए।
पुलिस के अनुसार, युवक ने नदी में कूदने से पहले अपने चाचा को फोन कर यह जानकारी दी थी कि वह अपनी बाइक और मोबाइल पुल पर छोड़कर जा रहा है। इसी आधार पर युवक की पहचान 19 वर्षीय वारिस के रूप में की गई है। वहीं युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि दोनों के शव निकाल लिए गए हैं और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल और अन्य बरामद सामग्री के आधार पर पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी।

अब्राहम अकॉर्ड में ईरान की एंट्री संभव? बदलते समीकरणों ने बढ़ाई चर्चा
दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने ही बेटी को मौत के घाट उतारा
पंजाब के फाजिल्का में नशा तस्करों पर शिकंजा, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
आमेर महल में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पत्नी संग देखा शाही वैभव
गुलमर्ग में गोंडोला सेवा बाधित, हवा में अटके करीब 300 पर्यटक, रेस्क्यू जारी
RCB का क्वालिफायर-1 रिकॉर्ड बढ़ाएगा GT की चिंता, फाइनल की जंग आज