बिहार मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल: नीतीश ने छोड़ा गृह मंत्रालय, नए मंत्री बने सम्राट चौधरी
बिहार | बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि नीतीश कुमार ने पहली बार गृह जैसा अहम विभाग अपने पास नहीं रखा है। अब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। शाम 3:30 बजे नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और विभागों की आधिकारिक सूची राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दी। गुरुवार को ही 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें बीजेपी के 14, जदयू के 8, लोजपा (RV) के 2 और रालोमो व हम के 1-1 मंत्री शामिल हैं।
BJP के खाते में आए प्रमुख विभाग
एनडीए सरकार में इस बार बीजेपी के पास संख्या बल ज्यादा होने की वजह से कई प्रमुख विभाग उसके हिस्से में गए हैं. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को खान एवं भू-तत्व विभाग और राजस्व विभाग जैसी अहम जिम्मेदारियाँ मिली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को कृषि विभाग सौंपा गया है। मंगल पांडेय को विधि विभाग और स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। नितिन नवीन को नगर विकास और आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
Nitish Kumar Cabinet: किसे मिला कौन सा मंत्रालय
सम्राट चौधरी : गृह विभाग
विजय कुमार सिन्हा : भूमि एवं राजस्व विभाग और खान एवं भू-तत्व विभाग
विजय चौधरी : जल संसाधन विभाग और भवन निर्माण विभाग
बीजेन्द्र यादव : ऊर्जा विभाग
श्रवण कुमार : ग्रामीण विकास विभाग
मंगल पांडेय : स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग
दिलीप जायसवाल : उद्योग विभाग
अशोक चौधरीः ग्रामीण कार्य विभाग
लेशी सिंह : खाद्य उपभोक्ता विभाग
मदन सहनी : समाज कल्याण विभाग
नितिन नवीन : पथ निर्माण विभाग और नगर विकास विभाग
रामकृपाल यादव : कृषि विभाग
संतोष सुमन : लघु जल संसाधन विभाग
सुनील कुमार : शिक्षा विभाग
जमा खान : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
संजय टाइगर : श्रम संसाधन विभाग
अरुण शंकर प्रसाद : कला-संस्कृति एवं पर्यटन विभाग
सुरेन्द्र मेहता : पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
श्रीनारायण प्रसाद : आपदा प्रबंधन विभाग
रमा निषाद : पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण विभाग
लखेन्द्र रोशन : एससी-एसटी कल्याण विभाग
श्रेयसी सिंह : खेल और आईटी विभाग
प्रमोद कुमार : सहकारिता विभाग
संजय कुमार : गन्ना उद्योग विभाग
संजय सिंहः पीएचईडी विभाग
दीपक प्रकाश : पंचायती राज विभाग

10वीं-12वीं रिजल्ट की तारीख घोषित — इस दिन आएंगे नतीजे, मिनटों में ऐसे करें चेक
Kartik Swami Temple के कपाट 134 दिन बाद खुले — Bharmour में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Uttar Pradesh सरकार का बड़ा फैसला — नोएडा प्रोटेस्ट के बाद कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, नया स्ट्रक्चर लागू
ढिमरपुरा जंगल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या पर जांच जारी
Ambedkar Jayanti पर दलित वोट बैंक साधने की जंग — Bahujan Samaj Party का लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन, BJP-SP का गांव-गांव अभियान
Madhya Pradesh में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती — चंबल पुल हादसे पर जताई नाराजगी