औरैया। औरैया जिले में आज दारोगा भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 5280 उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा को दो शिफ्ट में कराया जाएगा और प्रत्येक शिफ्ट में 2640 उम्मीदवार परीक्षा देंगे।जानकारी के अनुसार पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से की जाएगी।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।