मालयान वाहनों में गोवंश परिवहन पर कार्रवाई, 20 चालान काटे
कसरावद । जिले में गोवंश परिवहन को लेकर प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। गुरुवार को बलकवाड़ा थाना क्षेत्र की खलटाका पुलिस चौकी ने नेशनल हाईवे पर कार्रवाई करते हुए मालयान वाहनों में गोवंश परिवहन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान नेशनल हाईवे से गुजर रहे वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 20 चालान बनाए गए और करीब 9 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया।कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक अशोक नय्यर, पंकज शर्मा और मोहन सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।खलटाका पुलिस चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि गोवंश परिवहन एक संवेदनशील विषय है और इस पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज