एडवाइजरी के नाम पर ठगी, 19 युवक-युवतियां गिरफ्तार
शाजापुर मध्यप्रदेश : राज्य सायबर पुलिस ने स्थानीय दरगाह रोड गिरवर स्थित एक मकान पर बड़ी छापामार कार्रवाई की। साइबर पुलिस को लंबे समय से एडवाइजरी के नाम पर लोगों से ठगी किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने तीन घंटे से अधिक समय तक मौके पर जांच और विस्तृत पूछताछ की। कार्रवाई के बाद पुलिस ने वहां से कुल 19 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें पुलिस वाहन में बैठाकर उज्जैन ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार एडवाइजरी के नाम पर हर महीने लाखों रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आ रहा है। यह पूरा अवैध कारोबार साहिल मंसूरी और फईम गोरी द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिन्होंने पिछले करीब आठ महीनों से इस मकान को किराए पर लेकर फर्जी गतिविधियों को अंजाम देना शुरू किया था। मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, जिससे जांच और गंभीर हो गई है।
उज्जैन सायबर पुलिस की डीएसपी लीना मारोठा ने बताया कि उन्हें लगातार इस गिरोह के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई गई। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए 19 लोगों में 13 युवतियां और 6 युवक शामिल हैं, जो मुख्य आरोपियों के लिए काम कर रहे थे। इन लोगों को फर्जी सिम और अकाउंट के माध्यम से ठगी करने के लिए लगाया गया था, जबकि पूरे नेटवर्क को साहिल मंसूरी और फईम गोरी संचालित कर रहे थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन