दमोह-जबलपुर हाईवे पर पिकअप और ट्रक की टक्कर, 15 श्रद्धालु घायल
दमोह। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर बीते दिन एक सड़क हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। जबेरा थाना क्षेत्र के फाल्को नाला मंदिर के सामने बांदकपुर जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, जबलपुर जिले के गोसलपुर से दहिया परिवार के लगभग 20 लोग जागेश्वरधाम बांदकपुर दर्शन के लिए पिकअप वाहन से जा रहे थे। दुर्घटना सिगरामपुर के पास हुई, जब दमोह से जबलपुर चावल लेकर जा रहे ट्रक ने पीछे से पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप आगे जाकर ट्रक में घुस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
राहत एवं उपचार
हादसे की सूचना मिलते ही जबेरा थाना प्रभारी विकास चौहान और सिग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और कटंगी स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।
यातायात बाधित
इस घटना के कारण हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग को वन-वे किया और यातायात को सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार, ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ।घायलों में पुरुष और युवक श्रद्धालु शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है।

Petrol-Diesel Price: शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दी राहत या बढ़ी मुसीबत? चेक करें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी ने दी राहत, फटाफट चेक करें अपने शहर का नया दाम