बल्देव ब्लॉक में झिझक दूर, वंचित बच्चों का हुआ सौ प्रतिशत टीकाकरण
टीकाकरण उत्सव माह के तहत 9 दिसंबर को बल्देव ब्लॉक में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें उन परिवारों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया जो अब तक टीकाकरण को लेकर झिझक रहे थे या मना कर रहे थे। इस उद्देश्य से ग्राम पटलोनी, अवेरनी, नेरा नगला राय सिंह, पतिराम गढ़सोली और बरौली में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। जनपद और ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर लाभार्थियों से मुलाकात की और टीकाकरण के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि अभियान से पहले उन गांवों की सूची तैयार की गई थी जहां कुछ परिवार टीकाकरण को लेकर भ्रम या भय में थे। स्वास्थ्य टीमों ने इन परिवारों से संवाद स्थापित किया और उन्हें टीकाकरण की आवश्यकताओं और फायदों से अवगत कराया। टीम के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि परिवार आगे आए और अपने बच्चों को टीकाकरण के लिए तैयार किया। कई परिवारों ने भविष्य में समय पर सभी टीके लगवाने का आश्वासन भी दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देव के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य उन ही परिवारों तक पहुँचना था जो अब तक किसी अफवाह या संकोच की वजह से टीकाकरण से दूरी बनाए हुए थे। ब्लॉक में ऐसे परिवारों की संख्या मात्र 14 थी, जिनके बच्चों का आज लगभग सौ प्रतिशत टीकाकरण पूरा कर लिया गया। इस अभियान में यूनिसेफ और जेएसआई की टीमों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।आज के सत्र में यूनिसेफ टीम के डीएमसी पूनम यादव, संजय यादव, राजेश कुमार, विवेक सारस्वत, कुलदीप सारस्वत, अजय कुमार और उम्मेद सिंह ने विशेष सहयोग दिया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव