मैहर—नेशनल हाईवे 30 पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसका पूरा दृश्य पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। हाईवे पर रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आई एक कार से बचने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया।तेज टक्कर के बाद कार पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार यात्री बाल-बाल बच गए। वहीं ट्रक में महाराष्ट्र से मटर लोड कर प्रयागराज की ओर जा रहे चालक और उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा लालपुर गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने हादसे के CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा कार के रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार के कारण हुआ।