कलाकुंज शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर “तेरे मेरे सपने” का शुभारंभ
भोपाल। राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में संचालित प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर “तेरे मेरे सपने” का औपचारिक उद्घाटन कोलार रोड, भोपाल स्थित A-7, जे.के. टाउन, जयंत टॉवर-2, जे.के. हॉस्पिटल के पास, शिर्डीपुरम में संपन्न हुआ। इस केंद्र का संचालन कलाकुंज शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा किया जाएगा।उद्घाटन समारोह में कलाकुंज फाउंडेशन की संस्थापक मती पूजा चौकसे, प्रकाश नायक (अपर जिला दंडाधिकारी – एडीएम) एवं डॉ. एन. के. थपक (कुलपति, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने विवाह पूर्व संवाद, आपसी समझ, सम्मान और भावनात्मक संतुलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं भावी दंपत्तियों को इस केंद्र से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान कलाकुंज फाउंडेशन की प्रशिक्षित काउंसलर डॉ. दीप्ति सिंघल एवं डॉ. आराधना ने प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह केंद्र युवाओं और होने वाले दंपत्तियों को संवाद कौशल, भावनात्मक समझ, लैंगिक समानता तथा जिम्मेदार और सशक्त वैवाहिक जीवन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा।एडीएम प्रकाश नायक ने अपने संबोधन में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में विवाह पूर्व काउंसलिंग समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गई है और यह केंद्र स्वस्थ एवं संतुलित पारिवारिक जीवन की दिशा में सार्थक भूमिका निभाएगा।फीता काटने की रस्म से लेकर पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में कलाकुंज टीम की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।इस उद्घाटन के साथ ही प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर “तेरे मेरे सपने” की औपचारिक शुरुआत हुई, जो समाज में मजबूत, संवेदनशील और समझदार वैवाहिक संबंधों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण