दिल्ली मेट्रो में हत्या पूर्व आईएएस और बेटे ने पीटकर मार डाला; दोनों गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के अंदर एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां सीट को लेकर हुए विवाद में एक पूर्व आईएएस अधिकारी और बेटे ने मिलकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व आईएएस संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पवन शर्मा नाम का एक यात्री मेट्रो में सवार होकर जा रहा था। मेट्रो में बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी संजय प्रताप सिंह और बेटे सिद्धार्थ से पवन की बहस हो गई। बहस के दौरान पवन को थप्पड़ से मारा गया। इस दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी और बेटे ने पवन की बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों ने मिलकर पवन को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामला सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन का है। इस मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय प्रताप सिंह नोएडा का रहने वाला है, और इस घटना में गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी संजय प्रताप सिंह का बेटा है। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को करीब 6 बजे सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पुलिस को खबर मिली कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक आदमी बेहोश हो गया है। बेहोश आदमी को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस को बताया गया कि पीड़ित की मौत हो गई है।

कुलगाम में CRPF दल पर अचानक हमला, आतंकियों की गोलीबारी में तीन जवान घायल
स्वच्छता के मामले में मध्यप्रदेश के 9 शहरों का शानदार प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के 3 शहर भी सम्मानित
एमपी में कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर दिग्विजय सिंह का बयान, पटवारी-सिंघार के नेतृत्व की बात कही
देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, महिलाओं की कामकाजी भागीदारी में भी इजाफा
सीवर में गिरा चार साल का बच्चा, दिल्ली में बचाव के लिए कई टीमों का संयुक्त अभियान