एलएनसीटीएस को आरजीपीवी नोडल बैडमिंटन पुरुष वर्ग का खिताब
भोपाल: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) नोडल बैडमिंटन (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन वीएनएस कॉलेज, भोपाल में किया गया। एलएनसीटीएस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया। वहीं, एलएनसीटी की टीम सेमीफाइनल में पहुँची और एलएनसीटीई की टीम क्वार्टरफाइनल तक पहुँचने में सफल रही। महिला वर्ग में एलएनसीटी की टीम उपविजेता रही।पुरुष वर्ग के सिंगल्स फाइनल में अनुराग मिश्रा (एलएनसीटीएस) ने अयूब लाकड़ा (एसआईआरटी) को 15–21, 21–15, 22–20 से पराजित किया। पुरुष वर्ग डबल्स फाइनल में अर्श एवं अग्रिम (एलएनसीटीएस) को अयूब एवं अश्विन (एसआईआरटी) ने 13–21, 15–21 से हराया। रिवर्स सिंगल्स में साहिल व्यास (एलएनसीटीएस) ने अमित (एसआईआरटी) को 21–14, 21–11 से हराकर टीम की जीत सुनिश्चित की।प्रतियोगिता में आरजीपीवी से जुड़े विभिन्न महाविद्यालयों की 22 पुरुष टीमों और 14 महिला टीमों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर साहिल व्यास, अग्रिम राठौर, अनुराग मिश्रा (एलएनसीटीएस) और सिद्धार्थ राठौर (एलएनसीटी) तथा महिला वर्ग में समृद्धि और दर्शना जैन (एलएनसीटी) का चयन सतना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया।पुरस्कार वितरण टी.सी. चतुर्वेदी (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, आरजीपीवी), डॉ. राजेश त्रिपाठी (प्राचार्य VNS), डॉ. बी.एस. भदौरिया, डॉ. पी.एस. दारा, डॉ. राजू कनाडे और पंकज कुमार जैन ने किया।खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए डॉ. अनुपम चौकसे (कुलाधिपति, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल), डॉ. अशोक राय (डायरेक्टर, डीन एडमिनिस्ट्रेशन, एलएनसीटी), डॉ. वी.एन. भरतरिया (प्राचार्य एलएनसीटीएस), डॉ. बी.के. साहू (प्राचार्य एलएनसीटी), पंकज जैन (स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी), महेश सोधिया और सूरज यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी।

पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उलटफेर: कुछ शहरों में गिरे भाव तो कहीं बढ़ी कीमतें, देखें आज की ताज़ा लिस्ट
सोना हुआ महंगा तो चांदी में आई भारी गिरावट! खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के नए दाम