कसरावद – माकड़खेड़ा पुल से व्यक्ति की मौत
कसरावद। कसरावद क्षेत्र के माकड़खेड़ा पुल पर शनिवार रात एक दर्दनाक घटना हुई।एक अज्ञात व्यक्ति ने पुल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों और ग्राम सरपंच के अनुसार, व्यक्ति ने रात के समय पुल पर अपने कपड़े उतारकर रखे और फिर नर्मदा नदी में कूद गया।नदी के उस हिस्से में पानी कम होने के कारण व्यक्ति सीधे सूखे हिस्से में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पुलिस जल्द ही जांच के परिणाम सार्वजनिक करेगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार