प्रदेश व जिले का पहला अटल ग्राम सुशासन पंचायत भवन, खाचरोद में
खाचरोद। खाचरोद तहसील की ग्राम पंचायत प्रथम में प्रदेश और जिले के सबसे पहले बने अटल ग्राम सुशासन पंचायत भवन का लोकार्पण सांसद अनिल फिरोजिया और स्थानीय विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। 38 लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन और 8 लाख रुपए की लागत से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया गया है।लोकार्पण समारोह में अतिथियों ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान योजना, राशन पात्रता पर्ची योजना सहित कई प्रमाण पत्र भी वितरित किए।विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ने मीडिया को बताया कि बरथुन में बनी अटल सुशासन ग्राम पंचायत जिले की पहली पंचायत है। उन्होंने कहा कि कई और ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण प्रगति पर है और काम पूरा होने के बाद उनका भी जल्द लोकार्पण किया जाएगा।सांसद अनिल फिरोजिया ने इस अवसर पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कांग्रेस शासन में विकास केवल कागजों तक सीमित था और योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुँचता था। उन्होंने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार संभाली है, योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुँच रही है।इस मौके पर शांतिलाल चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि ने सांसद और विधायक को ग्राम विकास के लिए मांग पत्र सौंपा, जिस पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपनी स्वीकृति जताई।समारोह में जिला पंचायत प्रतिनिधि अंतर सिंह देवड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, राकेश चंद्रवंशी, जयदीप सिंह सोनगरा, अनोखी लाल भंडारी, मांगीलाल पाटीदार, लक्ष्मी नारायण संगीतला, लाल सिंह बंजारी, लक्ष्मी नारायण गहलोत, जनपद सीईओ गिरिराज शर्मा सहित सचिव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
इस्लामपुर में बड़ा हादसा: मनोज तिवारी की सभा में हेलीकॉप्टर उतरा, बच्चे घायल
पांड्या ब्रदर्स के बीच 'कोल्ड वॉर' की खबरों पर बोले क्रुणाल— "सब ठीक है, अफवाहों पर न दें ध्यान"।