राहुल गांधी के मार्च में शामिल होंगे ध्रुव राठी
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए जर्मनी से दिल्ली आए यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कांग्रेस के मार्च में जाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वो जाना चाहते हैं, लेकिन उनके घर के पास 50 से ज्यादा पुलिसवाले लगाए गए हैं। कांग्रेस ने 12 अक्टूबर सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक के लिए पैदल मार्च का आह्वान किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सीनियर नेता दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। इस मार्च के लिए कांग्रेस ने तैयारी कर ली है। अब इस मामले में एक सवाल सामने आया है कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आए यूट्यूबर ध्रुप राठी, कांग्रेस के मार्च में भी शामिल होंगे। इस सवाल का जवाब खुद ध्रुव राठी ने दिया है। उन्होंने एक डर भी बताया है। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो राहुल गांधी के नेतृत्व में आज होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने तो चाहते हैं, लेकिन उनके घर के चारो तरफ 50 से ज्यादा संख्या में पुलिस लगी हुई है। ध्रुव ने बताया कि वो जहां भी जा रहे हैं, उनके पीछे 50 पुलिसवाले लगाए जा रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि अगर किसी तरह के प्रदर्शन में शामिल हुए तो उन्हें उठा लिया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस ने दिल्ली में आज बड़े पैदल मार्च का आह्वान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी के साथ ही देशभर से कांग्रेस ने नेताओं को बुलाया है। इस दौरान भारी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं के मार्च में शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी अपने जवानों को अलर्ट कर दिया है और स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ऐसे में यह देखने वाली बात है कि दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के साथ हजारों की संख्या में सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च करने देती है या नहीं।

युवक की मौत से भड़का आक्रोश, देवरिया में पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जताया विरोध
हार्दिक के मुंबई सफर का हुआ अंत, 52 सेकंड के वीडियो में फ्रेंचाइजी ने बयां की कहानी
TVK विधायक के बचाव में उतरे मणिकम टैगौर, महिला कलेक्टर से बदसलूकी के आरोपों को बताया गलत
SIR को लेकर अहम अपडेट: पूर्व मतदाताओं को फॉर्म-6 भरने की अनुमति, धारा-31 से राहत
अखिलेश यादव ने 95-05 के आंकड़े से साधा भाजपा पर निशाना, यूपी की राजनीति में बढ़ी बयानबाजी