कसरावद में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: भव्य मंदिर, विशाल भंडारा और उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कसरावद
कसरावद में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आस्था और भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। पीपलगांव रोड ग्रिड स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुए।मंदिर समिति द्वारा इस वर्ष विशेष रूप से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। स्थानीय रहवासियों के अनुसार पहले यहां मोड़ होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था, लेकिन हनुमान जी की स्थापना के बाद से हादसों में कमी आई है, जिससे लोगों की आस्था और भी प्रगाढ़ हुई है।
धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला
2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया, वहीं शाम को आतिशबाजी ने माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया।शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जबकि शनिवार को विशेष सुंदरकांड पाठ रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
शाम को आयोजित भंडारे में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। देर रात तक चले इस आयोजन में कसरावद सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाएं इतनी सुव्यवस्थित रखी गईं कि किसी भी भक्त को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।हर वर्ष की तरह इस बार भी यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक एकता, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर सामने आया।

वरुण नगर योजना में सस्ती जमीन का मौका, सिर्फ 2500 रुपये प्रति वर्गफीट में प्लॉट
महक-परी का वीडियो वायरल होते ही बवाल, पड़ोसियों और परिजनों में मारपीट
आंधी का कहर, 2 लाख लोगों की बिजली 22 घंटे तक रही गुल
PM मोदी पर हमले की साजिश! बक्सर से CIA को मैसेज भेजने वाले 3 युवक गिरफ्तार
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा होकर लिव-इन में रहने पर भी नहीं छिनेंगे कानूनी अधिकार