Aam Aadmi Party गुजरात अध्यक्ष समेत 30 पर केस दर्ज
गुजरात। देवभूमि द्वारका जिले में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी और उनके साथ करीब 30 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. यह मामला खंभालिया थाने में दर्ज किया गया है. जिसमें उन पर हंगामा करने और कानून व्यवस्था में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं. जानकारी के अनुसार, आप के नेता और कार्यकर्ता एक पार्टी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. यह कार्यकर्ता दीपक सिंह है, जिसे पुलिस ने चेन झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार किया था. पार्टी का दावा है कि दीपक सिंह उनका सक्रिय कार्यकर्ता है और उसकी गिरफ्तारी को लेकर वे विरोध जता रहे थे।
प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर इसुदान गढ़वी अपने समर्थकों के साथ खंभालिया पुलिस स्टेशन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने थाने के बाहर और अंदर प्रदर्शन किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया और सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाई।
पुलिस उपाधीक्षक विस्मय मनसेटा ने बताया कि इस मामले में गढ़वी और अन्य लोगों के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें लोक सेवक के काम में बाधा डालना, दंगा करना और बिना अनुमति के गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होना शामिल है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है. वहीं, आप की ओर से इस कार्रवाई को लेकर विरोध जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिका में जाति विवाद गहराया, हिंदू समुदाय को निशाना बनाने का आरोप
केरल में अनुभव बनाम बदलाव की टक्कर, राजग को चमत्कार की आस
भारत के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं राशिद खान
SI भर्ती 2021 विवाद में नया मोड़, Supreme Court of India में होगा बड़ा फैसला
इमरान खान की बहनों पर आतंकवाद का केस, 1400 अन्य भी नामजद
बाइक सवार बदमाशों ने किया अपहरण, पुलिस ने घंटों में सुलझाया मामला