सिंगरौली एनसीएल ने 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर रिकॉर्ड बनाया
सिंगरौली, मध्यप्रदेश। देश की ऊर्जा सुरक्षा को समर्पित कोल इंडिया लिमिटेड की मिनीरत्न कंपनी एनसीएल ने सोमवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। एनसीएल ने प्रथम पाली तक 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर वार्षिक लक्ष्य को एक दिन पहले ही पार कर लिया। यह उपलब्धि ‘कोयला है तो भरोसा है’ की परिकल्पना को चरितार्थ करती है और टीम एनसीएल की राष्ट्र की प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।एनसीएल की 10 मशीनीकृत ओपनकास्ट खदानों के माध्यम से यह लगातार वर्षों से उत्पादन लक्ष्यों को हासिल कर रही है। इस बढ़े हुए उत्पादन ने देश के तापीय बिजली संयंत्रों को कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।एनसीएल प्रबंधन ने अपनी टीम व सभी हितधारकों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी कंपनी इसी तरह देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में योगदान देती रहेगी। कंपनी की सभी उत्पादन परियोजनाओं ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है और यह कोयला उत्पादन क्षेत्र में उत्कृष्ट परिचालन का प्रतीक है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, एनसीएल ने न केवल वार्षिक लक्ष्य पार किया बल्कि वर्षों से चली आ रही लक्ष्य से अधिक उत्पादन करने की परंपरा को भी जारी रखा।

मतदान केंद्र पर AI रोबोट ‘नीला’ का स्वागत, मतदाताओं के बीच बना आकर्षण
क्या वामिका गब्बी ने किया था राजपाल यादव को इग्नोर? एक्टर ने बताई सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट में PIL, छह साल तक के बच्चों के लिए नया आधार कार्ड देने की मांग
असम में सियासी वार, पीजूष हजारिका का पवन खेड़ा पर तीखा हमला
अक्षय खन्ना की आदत देख हैरान हुए दानिश पंडोर
‘धुरंधर’ के ‘एसपी साहब’ से मिले राघव चड्ढा, तस्वीरें वायरल