मेरठ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रुकम सिंह के निधन पर चिकित्सा जगत में शोक की लहर
मेरठ शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. रुकम सिंह के निधन से चिकित्सा जगत और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। 1 सितंबर 1945 को जन्मे डॉ. सिंह ने 27 मार्च 2025 को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, मित्र और शुभचिंतक अत्यंत दुखी हैं। डॉ. रुकम सिंह अपनी सरलता, सेवा भाव और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनके जाने से शहर ने एक अनुभवी और समर्पित चिकित्सक को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में कठिन मानी जा रही है।
दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन 29 मार्च 2025 को दोपहर 3 बजे से राजा रानी मंडप, गढ़ रोड, मेरठ में किया जाएगा, जहां परिजन, मित्र एवं शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। परिवारजनों ने इस कठिन समय में सभी से उपस्थिति और सहयोग की अपील की है। डॉ. असित (IPS), डॉ. रितु हरबीर, रुचि शार्दुल, पारुल, प्राची अभिमन्यु, अभिनव एवं अनन्या सहित अनेक लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदैव स्मरणीय बताया है।

केकेआर के खिलाफ ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन पर मोहम्मद कैफ भड़के, उठाए सवाल
अनोखा ग्रीन कॉरिडोर: 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 7 घंटे का सफर घटकर 2.30 घंटे
हमारी सरकार कृषि का सुदृढ़ इकोसिस्टम विकसित करने के लिए कृतसंकल्पित:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के संबंध में संभागीय आयुक्त ने ली बैठक