नागदा में फर्जी दस्तावेज बनाकर लोन लेने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नागदा थाना पुलिस को धोखाधड़ी और जालसाजी के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम पंचायत बैरछा के सचिव विनोद शर्मा की शिकायत पर जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी लेटरपैड और टैक्स रसीद तैयार कर सरपंच और सचिव के नकली हस्ताक्षर से एनओसी बनवाई। इन दस्तावेजों के आधार पर Veritas Finance Limited की नागदा शाखा से करीब 5 लाख 20 हजार रुपये का लोन प्राप्त किया गया। मामले में पुलिस ने लाखनसिंह, नेपालसिंह पंवार और जगदीश चौधरी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अमृतलाल गवरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की, जिसमें कई अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से