यातायात पुलिस की मुहिम, ब्लैक स्पॉट चयन और प्रशिक्षण शुरू
उज्जैन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत शहर में ब्लैक स्पॉट की पहचान कर चयन किया जा रहा है, जहां सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं।इसी कड़ी में देवास रोड स्थित सैफी पेट्रोल पंप चौराहे पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सीपीआर, फर्स्ट एड और घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने की जानकारी दी गई। डेमो के माध्यम से पुलिस ने दुर्घटना के बाद त्वरित सहायता देने के तरीके भी समझाए।कार्यक्रम में राहवीर योजना, कैशलेस योजना और सोलैशियम फंड की जानकारी भी दी गई। इस दौरान आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा और एएसपी आलोक शर्मा मौजूद रहे।आईजी राकेश गुप्ता ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से आम लोगों को भी आपात स्थिति में जान बचाने की क्षमता मिलेगी।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज