सिंगरौली में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर जांच शुरू
सिंगरौली जिले में कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई।खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने जांच की। इस दौरान ग्राम भलियाटोला, तहसील सरई क्षेत्र में बिना अभिवहन पास के अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। वाहन को जब्त कर फॉरेस्ट चौकी सुलियारी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। विभाग द्वारा खनिज नियमों के तहत आगे नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज