गैस कमी के बीच पेट्रोल अफवाह से खरगोन में मची अफरा-तफरी और लंबी कतारें
खरगोन शहर में गैस सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच अब पेट्रोल को लेकर भी लोगों में हलचल बढ़ गई है। बीती रात पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैलते ही शहर में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते शहर के लगभग सभी पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और लोग जल्द से जल्द पेट्रोल भरवाने में जुट गए।
हालांकि पेट्रोल पंपों पर बिक्री लगातार जारी रही और किसी प्रकार की वास्तविक कमी नहीं पाई गई। पंप संचालकों के अनुसार यह स्थिति केवल अफवाह के कारण बनी, जिसके चलते लोग घबराहट में जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज