यातायात पुलिस द्वारा ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सीपीआर, फर्स्ट एड और सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में मंगलवार शाम देवास रोड स्थित सैफी पेट्रोल पंप चौराहे पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राहवीर योजना, कैशलेस योजना और सोलैशियम फंड के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही डेमो के माध्यम से दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने के तरीके बताए गए। इस दौरान आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा और एएसपी आलोक शर्मा मौजूद रहे।