गौड़ ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर, महिलाओं ने निभाई पारंपरिक रस्में
खरगोन में श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गणगौर महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौरी धाम स्थित देवयानी विश्रांति गृह में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पाती खेली और उत्सव में भाग लिया।महिला मंडल अध्यक्ष इंदिरा मंडलोई ने बताया कि इस अवसर पर स्वाति अनूप तिवारी ने दुल्हन और योगिता धर्मेंद्र पंडित ने दूल्हे का रूप धारण किया। मंत्रोच्चार के बीच जयमाला की पारंपरिक रस्म कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसे विधि-विधान से संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में समाज के संरक्षक एवं पूर्व विधायक रवि जोशी ने गणगौर को निमाड़ क्षेत्र का प्रमुख आस्था पर्व बताते हुए कहा कि इसे हर वर्ष परंपरागत तरीके से मनाया जाता है। साथ ही दीपावली पर अन्नकूट आयोजन की परंपरा शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।समाज अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने बताया कि रथ बोड़ाने की परंपरा के तहत समाज की पंगत का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान पदमा हरिशंकर मंडलोई एवं रश्मि रवि मंडलोई रहे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मधुसूदन दुबे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा