शहीद दिवस पर दौड़ा भीलवाड़ा, मैराथन में दिखा देशभक्ति का जज्बा
भीलवाड़ा में शहीद दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को नमन करते हुए शहर में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।यह मैराथन दौड़ सूचना केंद्र चौराहे से दस्तक संस्था के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति के नारों के साथ दौड़ लगाई।कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को याद करना और युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को शहीदों के बलिदान के बारे में जागरूक किया जा सकता है और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया जा सकता है।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा