शबे कद्र पर इबादत, खरगोन में बाजारों की बढ़ी रौनक
खरगोन में माहे रमजान के आखिरी अशरे के दौरान शबे कद्र की रात अकीदत और इबादत के साथ मनाई गई। इस खास मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी रात जागकर अल्लाह की बंदगी की और देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।रमजान की 27वीं रात को शबे कद्र के रूप में विशेष महत्व दिया जाता है। इस दौरान शहर की मस्जिदों और घरों में नमाज अदा की गई, कुरान शरीफ की तिलावत की गई और अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगी गई। रोजेदारों ने इस मुकद्दस रात को इबादत में बिताया।वहीं ईद-उल-फितर को लेकर शहर में रौनक भी बढ़ने लगी है। मोहन टाकीज क्षेत्र में तीन दिवसीय विशेष बाजार सजाया गया है, जहां देर रात तक खरीदारी का दौर जारी है। बाजार में फेनी, सेवइयां, कपड़े और ईद से जुड़ी अन्य वस्तुओं की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। पूरे क्षेत्र को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है और बाजार रात करीब दो बजे तक खुले रहते हैं।मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि चांद दिखाई देने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां अब जोरों पर हैं।

महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड