लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़
लखनऊ|डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत पर गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो विक्रम सिंह ने बताया कि मरीज की हालत खराब थी और उसे इंट्यूबेट करने की जरूरत थी। इसके लिए घरवालों ने सुबह साढ़े पांच बजे लिखित में मना कर दिया था। हालत ज्यादा खराब होने पर साढ़े छह बजे इसकी सहमति दी, तब उसकी हालत खराब हो चुकी थी।तमाम कोशिश के बाद उसे बचाया नहीं जा सका। इसके बाद घरवालों ने मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सीसीटीसी फुटेज के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े