भीलवाड़ा के शास्त्री नगर में पथराव, दर्जन मकान निशाने पर दहशत फैल गई
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब शास्त्री नगर क्षेत्र के भोपालपुरा इलाके में अज्ञात लोगों ने अचानक घरों की छतों पर पथराव कर दिया। इस घटना में करीब दर्जन भर मकानों को निशाना बनाया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया।पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और पथराव करने वाले अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े