टीईटी अनिवार्य करने के फैसले के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन
खरगोन।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करना अनिवार्य किए जाने के आदेश के बाद राज्यभर में शिक्षकों का विरोध शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को खरगोन मुख्यालय पर मप्र शासकीय शिक्षक संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए और एसडीएम कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से इस आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि यदि सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।ज्ञापन में बताया गया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आरटीई अधिनियम 2009 लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। इस फैसले से लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों में नाराजगी है।शिक्षक संगठनों ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों को राहत दी जाए। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू
अजमेर दरगाह-मंदिर विवाद: जिला कोर्ट में कानूनी उलझनों के बीच टली सुनवाई, 2 मई की तारीख मुकर्रर।
बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला
रामपुरिया से राजभवन तक: एक छोटे से गांव के लाल ने बढ़ाया जैसलमेर का गौरव।