लायंस क्लब नागदा ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह
नागदा में लायंस क्लब ने अपने 50 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया। रंगोली रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी, वरिष्ठ सदस्य और नगर के गणमान्य नागरिक भावनाओं से सराबोर होकर शामिल हुए।
समारोह में पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ साथियों का सम्मान किया गया, फूलों की होली खेली गई और लक्की ड्रा सहित अन्य आकर्षक कार्यक्रमों से उपस्थितजन मनोरंजन का आनंद लिया। क्लब अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद करते हुए सेवा और समाज सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान