फोटो एडिट कर पोस्ट करने पर युवक की पिटाई
कटनी जिले के स्लीमानाबाद थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फोटो एडिट कर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक युवती ने आरोपी की बीच बाजार चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार उमरियापान निवासी शाकिर मंसूरी (42) पर आरोप है कि वह काफी समय से युवती को सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान कर रहा था। युवती द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट अस्वीकार किए जाने के बाद आरोपी ने उसकी तस्वीरें एडिट कर अपनी फोटो के साथ जोड़कर आपत्तिजनक तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं।गुरुवार को स्लीमानाबाद बाजार में युवती का आरोपी से आमना-सामना हो गया। इसके बाद युवती ने गुस्से में आकर आरोपी को सरेराह चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया, जिसे देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना के बाद युवती ने स्लीमानाबाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शाकिर मंसूरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर डाले गए आपत्तिजनक कंटेंट की भी तकनीकी जांच की जा रही है।

नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान