सिवनी में प्राइवेट बस ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त, यात्रियों को राहत
सिवनी जिले में प्राइवेट बस ऑपरेटरों द्वारा की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है। मध्य प्रदेश प्राइवेट बस एसोसिएशन ने 2 मार्च को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा की थी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।हड़ताल के संबंध में जिला प्राइवेट बस संगठन के अध्यक्ष तेजबाली सिंह सहित पुष्पेंद्र सिंह और चंद्रभान सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बस ऑपरेटरों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उचित ठहराते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद बस एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। एसोसिएशन ने सभी मीडिया कर्मियों, सहयोगियों और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे होली पर्व के दौरान अपनी यात्रा पूर्व की भांति निश्चिंत होकर कर सकते हैं। हड़ताल समाप्त होने से जिले में बस सेवाएं पुनः सामान्य हो गई हैं।

60% आयात निर्भरता के बावजूद घरेलू LPG आपूर्ति 100% सुरक्षित, सरकार का दावा
MP हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय, दूसरी शादी पर दी अहम टिप्पणी
ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक