Hansi में रंगदारी केस में मुठभेड़, आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली
हांसी (हरियाणा)| में छोटू मिष्ठान भण्डार के संचालक हिमांशु उर्फ हन्नी सपड़ा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। आरोपी अनुराग के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।मामले की शुरुआत शुक्रवार को हुई जब पुरानी सब्जी मंडी स्थित दुकान में दो बाइक सवार युवकों ने पर्ची फेंककर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पर्ची में लिखा था कि "लाला, 50 लाख की फिरौती है। एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा है।" इसमें नाम बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु का जिक्र था। दुकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों अनुराग और हिमांशु को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार रात करीब 11:10 बजे स्पेशल स्टाफ की टीम आरोपी अनुराग को वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद करने के लिए सुंदर नगर नहर पुल के पास ले गई। इसी दौरान अनुराग ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की और अनुराग के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे काबू कर गिरफ्तार किया और प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हांसी भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

सुप्रीम कोर्ट में तीखी टिप्पणी: SG बोले- तलाक बेहतर, कोर्ट ने कहा- निष्पक्ष जांच हो
साइबेरिया में बसा ‘मिनी इंडिया’! रूस के ओकुनेवो की अनोखी कहानी
कहीं एफिल टॉवर पर जंग तो कहीं रूस का एयरबेस तबाह, जमीन पर तबाही का मंजर
बंद पड़े SBI कार्यालय में आग से हड़कंप, लाखों के नुकसान की आशंका
रवि किशन बोले- ‘पेद्दी’ में है ‘दंगल’ जैसी ताकत, राम चरण को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड
मध्य पूर्व से बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका में 60 दिन का सीजफायर, होर्मुज फिर खुलेगा