नर्मदा नदी में मिली अज्ञात लाश, इलाके में फैली सनसनी
खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा नदी के माकड़ खेड़ा घाट पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कसरावद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को कसरावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमार्टम रूम में सुरक्षित रखा गया है। मृतक के हाथ पर पहचान के निशान मिले हैं—हाथ पर तीन सितारों का टैटू बना हुआ है, जबकि कलाई पर अंग्रेजी में “D V P” गुदा हुआ है। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट और काले रंग की जींस पहन रखी थी।पुलिस द्वारा आसपास के थानों में सूचना भेज दी गई है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। कसरावद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त विवरण के आधार पर मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत थाना कसरावद, जिला खरगोन में संपर्क करें।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना