रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसे की आशंका
उमरिया (मानपुर)।
मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चपहा गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। यह शव रेल पोल क्रमांक 975/6 के समीप पड़ा मिला। प्रारंभिक तौर पर इसे रेल हादसा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की अभी तक स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है।सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक के मृत होने की आशंका के चलते तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।पुलिस के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक स्थानीय निवासी है या फिर किसी ट्रेन से गिरने के कारण यह हादसा हुआ। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और रेलवे से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से