गोवर्धन में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
मथुरा।
मथुरा जनपद के गोवर्धन थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला। घटना एकता गौशाला के पास की बताई जा रही है। खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।मृतक की पहचान पंचम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दमोह जिले का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पंचम पिछले लगभग 15 वर्षों से अडींग के यादव मोहल्ला में रह रहा था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह मेहनती और शांत स्वभाव का व्यक्ति था।घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और अडींग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, वहीं मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज