हाईवे पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रहे युवक को बल्कर ने रौंदा, इलाज से पहले मौत
खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा हाईवे 347C पर बलखड़ पुनर्वास और ग्राम पानवा के बीच नर्सरी के पास हुआ, जहां सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बल्कर ने कुचल दिया।जानकारी के अनुसार धरमपुरी की ओर बारात में जा रही एक कार कुछ देर के लिए हाईवे किनारे रुकी थी, ताकि कार में सवार दो युवक बाथरूम के लिए उतर सकें। कार सवार युवकों के मुताबिक सड़क के उस पार छोटे बच्चे खड़े दिखाई दिए, जिन्हें देखकर दोनों युवक सड़क पार करने लगे। इसी दौरान खलघाट की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बल्कर वाहन क्रमांक RJ 09 GE 3557 ने सड़क पार कर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद साथियों ने घायल युवक को चार पहिया वाहन से कसरावद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान अजय चौधरी पिता रघुराम चौधरी (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम राइजर, तहसील बड़वाह के रूप में हुई है। बताया गया कि कार में कुल छह लोग सवार थे और सभी धरमपुरी बारात में शामिल होने जा रहे थे। मृतक के चचेरे भाई अक्षय चौधरी ने बताया कि दोनों युवक कार से उतरे थे, जिसमें एक युवक सुरक्षित सड़क पार कर गया, जबकि दूसरा तेज रफ्तार बल्कर की चपेट में आ गया।हादसे के बाद बल्कर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा