राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े कल भीलवाड़ा दौरे पर रहेंगे
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े कल एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचेंगे। राज्यपाल का यह दौरा प्रशासनिक और धार्मिक, दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल कल सुबह पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से भीलवाड़ा पहुंचेंगे।राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस लाइन हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े भीलवाड़ा के संगम विश्वविधालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, जहां वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और डिग्रियां प्रदान करेंगे। इसके बाद राज्यपाल हरिसेवा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा में हरिसेवा द्वारा आयोजित संतों के मेले में देशभर से कई दिग्गज संत और धर्माचार्य शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा और कार्यक्रम स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।राज्यपाल का यह दौरा शिक्षा, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के लिहाज से भीलवाड़ा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा