मथुरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, चार युवकों की मौत
मथुरा। जनपद मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। नगला देविया गांव के पास बाईपास रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी, जिससे कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही थाना मगोर्रा पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। नहर में गिरी कार को निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों की मदद से एक-एक कर चारों युवकों को बाहर निकाला गया, जबकि क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।मृतकों में तीन युवकों की पहचान महावन कस्बा निवासी अमित, राहुल और मोहित के रूप में हुई है। चौथे युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों में से दो युवक कानून की पढ़ाई कर रहे थे।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चारों युवक महावन से राजस्थान के डीग में एक लगन-टीका समारोह में शामिल होने जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि वाहन की गति अत्यधिक तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नहर में जा गिरी।घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए, जहां कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली