तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत
कसरावद (जिला खरगोन)। नेशनल हाईवे स्थित निमरानी बायपास पर गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना बलकवाड़ा थाना क्षेत्र की खलटाका पुलिस चौकी अंतर्गत मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम निमरानी बायपास की है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 4 बजे इंदौर से नासिक की ओर जा रही एक कार ने निमरानी से चिचली की ओर जाने के लिए क्रॉसिंग कर रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी।हादसे में लक्ष्मण पिता नाहरसिंह निकुम (उम्र करीब 50 वर्ष), निवासी ग्राम चिचली, की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों एयरबैग खुल गए। वहीं बाइक करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई।दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कार चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ठीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

‘रामायण’ को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी
ममता का कत्ल: बेंगलुरु में बेटे ने असहाय मां की ली जान
सिर्फ एक फोन कॉल और बदल गया रास्ता: जम्मू-कश्मीर से मणिपुर जा रहा काफिला बंगाल पहुंचा
मध्य पूर्व में कूटनीति तेज: शहबाज की सऊदी से वार्ता, मुनीर ने ईरान में की बैठक
यूपी में गुटखा विज्ञापन पर कोर्ट सख्त, क्रिकेटरों की ब्रांडिंग पर उठे सवाल
पश्चिम बंगाल की ‘किंगमेकर’ सीटें: कोलकाता-11 पर सबकी नजर, कांटे की टक्कर